राजगढ़: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यशाला को लेकर आयोजित हुई भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को लेकर 19 और 20 जून को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर ब्यावरा रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत और जिला अध्यक्ष सतीश सिंह बेस की मौजूदगी में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब आयोजित की गई।