सोहागपुर: रेलवे स्टेशन शहडोल में समाजसेवियों ने ट्रेन यात्रियों को पिलाया पानी
शहडोल रविवार को लगभग 3:00 बजे तक रेलवे स्टेशन शहडोल में नगर के समाजसेवी एकत्रित होकर पहुंचे और ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को पानी पिलाया है, बता दे की भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह समाजसेवी लोगों को ठंडा पानी पिला रहे हैं,इसी क्रम में समाजसेवी रविवार को रेलवे स्टेशन शहडोल पहुंचे और ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया है।