देहरादून: SSP देहरादून अजय सिंह ने दून हॉस्पिटल फायरिंग केस का किया खुलासा, कहा- मामूली विवाद में हुआ था झगड़ा
देहरादून में दून हॉस्पिटल के सामने हुई फायरिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। एसएसपी दून की सख्ती के बीच पुलिस ने घटना में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की यह वारदात पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते की गई थी।