चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव सुंदरा में बारिश के कारण जूनियर हाई स्कूल की दीवार भरभराकर गिरी
शुक्रवार की सांय करीब 5:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव सुंदरा में बारिश के चलते जूनियर हाई स्कूल की दीवार भर भराकर गिर गई। गनीमत रही की दीवार गिरने के दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। इसके अलावा अकबरपुर सीमली आदि गांवो में भी बारिश के चलते जल भराव की स्थिति बनने से लोग परेशान है।