तुलसीपुर: अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने थाना समाधान दिवस पर महाराजगंज तराई में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार द्वारा 22 जनवरी शनिवार 12 बजे थाना महराजगंज तराई में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।