गभाना: गभाना में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर ग्रामीणों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नगर भगवामय हुआ
गभाना में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती शनिवार को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कस्बे में महाराणा प्रताप युवा संगठन के बैनर तले तहसील तिराहे से सुबह 11 बजे से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर भाग लिया। देशभक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा नगर भगवामय नजर आया।