बेलदौर: थलहा गांव में केवालगी जमीन पर जबरन घर बनाने का आरोप, थाने में की गई शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर आठ थलहा गांव निवासी प्रमोद सहनी ने मंगलवार की शाम पांच बजे बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने केवालगी जमीन पर जबरन फूस का घर बनाने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे की बताई जा रही है। आवेदन में आवेदक ने अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर आठ महद्दीपुर बासा निवासी सुधीर एवं बबलू सिंह को नामजद अभियुक्त बना