हनुमानगढ़: जिले में कल से तपायेगा नौतपा, हीट वेव का येलो अलर्ट किया गया जारी, जिले में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर की गई 28 जून तक
हनुमानगढ़ जिले में सोमवार 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से जिले में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही गर्मी के चलते विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी है।