कप्तानगंज: सपही उजारनाथ में नशे में धुत बाइक सवारों ने वृद्ध महिला को मारी जोरदार टक्कर, महिला का पैर टूटा, दो आरोपी फरार
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही उजारनाथ, जहाँ एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क किनारे घास काट रही 75 वर्षीय कुलसुम को नशे में धुत बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध का पैर टूट गया और उन्हें तुरंत कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, सोमवार रात्रि 8 बजे जहाँ इलाज जारी है।बाइक सवारों की पहचान पिपरा खनवार के हैं निवासी।