बेगूसराय: सदर अस्पताल में बेटी जन्मोत्सव सह कन्या रत्न सम्मान कार्यक्रम आयोजित
बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे बेटी जन्मोत्सव सह कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय की पहल पर कार्यक्रम हुआ.