चुनार: कुशहा मोड़ के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर सड़क किया जाम
चुनार थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में किया तोड़ फोड़। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम चुनार राजेश वर्मा और मंजरी राव ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे।