चंदला: चंदला में विवाह समारोह के दौरान निछावर के रुपये को लेकर दो भाइयों में मारपीट, वीडियो वायरल
सोमवार की सुबह 11 बजे चंदला में एक विवाह समारोह के दौरान बैंड-बाजा पार्टी को निछावर में मिले रुपये को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद निछावर की रकम के बंटवारे को लेकर हुआ। मामले की स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।