हज़ारीबाग: शहर में बढ़ती ट्रैफिक मामले में एसपी को उच्च न्यायालय में हुए सशरीर उपस्थित
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह झारखंड उच्च न्यायालय रांची में सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला हजारीबाग शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका से संबंधित है जो झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अच्युत स्वरूप मिश्र के द्वारा दायर की गई है। श्री मिश्र ने न्यायालय को हजारीबाग में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।