बांधवगढ़: स्कूल चले हम अभियान: जिलेभर के स्कूलों में प्रवेशोत्सव, कलेक्टर राखी सहाय ने बच्चों को कालरी स्कूल में किया प्रेरित
जिले में स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण के तहत सभी शासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालरी में हुआ, जहां कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का संदेश दिया।