इसुआपुर: तरैया विधायक ने इसुआपुर बाजार में राजग की जीत पर पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी
Ishupur, Saran | Nov 23, 2024 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा प्रचंड बहुमत प्राप्त करने की खुशी में तरैया विधायक जनक के नेतृत्व में इसुआपुर बाजार के चौक चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर शनिवार की शाम 5 बजें जश्न मनाया गया।इस जीत की खुशी पर तरैया भाजपा विधायक जनक सिंह ने कहा कि हम लोग महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीते हैं।