हनुमानगढ़ टाउन निवासी एक युवक को फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 5.45 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसन खान निवासी मुखर्जी कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है।