पनागर: सड़क पर चाट का चस्का या हादसों को न्योता: बिलहरी में दो बाइक सवार भिड़े, वीडियो वायरल
बिलहरी क्षेत्र में सड़क किनारे सजे चाट-फुल्की के ठेलों ने आवागमन को न केवल बाधित कर दिया है, बल्कि अब ये हादसों का सबब भी बनने लगे हैं। ताजा मामला बिलहरी के मुख्य मार्ग का है, जहाँ दो तेज रफ्तार बाइक सवार आपस में टकरा गए। दरअसल, सड़क की आधी चौड़ाई पर अवैध रूप से खड़े ठेलों और वहां जुटने वाली भीड़ के कारण रास्ता संकरा हो गया था, जिससे मोड़ पर दोनों बाइक सवार