रमकंडा: गंगाटोली में भेड़ों की बाल कटाई शुरू, कंबल निर्माण की तैयारी तेज
रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत अंतर्गत गंगाटोली गांव में भेड़ पालकों ने भेड़ों की ऊन कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। पारंपरिक तरीके से की जा रही इस प्रक्रिया में भेड़ों के बालों को सावधानीपूर्वक काटा जा रहा है, ताकि उनसे बेहतर गुणवत्ता का कंबल तैयार किया जा सके। भेड़ पालकों ने शनिवार की दोपहर करीब 12बजे बताया कि ऊन कटाई के बाद बालों को साफ कर प्रसंस्करण किय