सीतापुर: इलासिया पार्क के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
जनपद के इलासिया पार्क के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल लोग हैं। सभी घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर सोमवार को भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया दो महिलाओं की हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया वहीं एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।