गिरिडीह: राजा बंगला में नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
भंडारीडीह रोड के राजा बंगला स्थित होटल संगम गार्डेन में रविवार को 9 बजे से नौ दिवसीय सरस संगीतमय श्री राम कथा सह मानस नवाह परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मकतपुर से सिहोडीह तक भव्य जल एवं कलश यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।