पतरघट: पतरघट पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया, जेल भेजा
गोलमा पूर्वी पंचायत के उटी नवटोलिया वार्ड 15 निवासी मदन यादव का हत्या के मामले में नामजद आरोपी रामकुमार यादव को नाटकीय ढंग से थाना क्षेत्र से बाहर गिरफ्तार करने में पतरघट पुलिस को सफलता मिली है। मालूम हो कि पिछले माह 01 अगस्त की रात मदन यादव का हुई हत्या के मामले में उनकी पत्नी फूल कुमारी के फर्दबयान पर पतरघट थाना कांड संख्या 156/24 दर्ज किया गया था