फरीदपुर: फरीदपुर थाना के रुरिया गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी
फरीदपुर थाना क्षेत्र के रुरिया गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की स्थापित की जा रही प्रतिमा को प्रशासन द्वारा हटाए जाने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने शनिवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे मौके पर पहुंचकर कहा कि अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर रोक प्रशासन की दलित विरोधी मानसिकता और संविधान का अपमान है उन्होंने चेतावनी दी।