सहारनपुर: सहारनपुर के युवक ने यमुनानगर में ट्रेन के नीचे आकर दी जान, इंग्लिश में कमजोर होने से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक लक्ष्य यादव ने हरियाणा के यमुनानगर में ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर शाम हमीदा के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। बताया जा रहा है कि युवक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था और इंग्लिश विषय में कमजोर होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था।