बरौली: बनकट गांव में भूमि विवाद में दंपती पर लोहे की रॉड से हमला, अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के बनकट गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक दंपती जख्मी हो गए। जख्मी दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।