बरौली: पिपराही पुल के पास नहर विभाग के जेई के साथ की गई मारपीट, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के पास नहर कार्य करा रहे नहर विभाग के कनीय अभियंता पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट किया साथ ही उसका मोबाइल छिन कर तोड़ दिया वही जख्मी अभियंता का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। घायल जेई की पहचान पटना जिले के पटना सीटी झाउगंज चौक शिकारपुर निवासी सुनील कुमार है।