बांधवगढ़: बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों को दिए 8 पानी टैंकर, गर्मी में मिलेगी राहत
उमरिया जिले के बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने भीषण गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की जरूरत को देखते हुए 8 नग पानी टैंकर वितरित किए। इनमें ग्राम पंचायत खाले कठई, जुड़वानी और माली को दो-दो टैंकर, जबकि मरदरी और मझोली खुर्द को एक-एक टैंकर प्रदान किया गया। विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों