बख्तियारपुर: बेनीपुर गांव के सामने गंगा में डूबने से किशोर की मौत,आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा और आगजनी
बख्तियारपुर प्रखंड के सालिमपुर थाना क्षेत्र स्थित बेनीपुर गांव में बुधवार शाम गंगा किनारे बालू खनन से बने गड्ढे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर आशीष कुमार की मौत हो गई। वह गंगा घाट पर हाथ-पैर धोने गया था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।