उंटारी रोड: कृषि ऋण माफी योजना को लेकर उंटाड़ी रोड प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
उंटारी रोड प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा शाहू की अध्यक्षता में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश प्रखंड अंतर्गत वैसे लाभुक जो योग्य हैं, और किसी कारणवश माफी की प्रक्रिया नहीं कराए हैं उनको जागरूक करना था।