रामगंजमण्डी: चेचट में ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दुर्घटना में युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रामगंजमंडी के चेचट में फल फ्रूट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के आगे से परखच्चे उड़ गए। वही बाइक पर सवार युवक बहादुर पूरी वैष्णव उछलता हुआ झाड़ियों में जा गिरा। घटना चेचट मोड़क रोड़ की है। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।