रामगंजमण्डी: कृषि उपजमंडी में विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन में शिक्षा मंत्री ने की शिरकत, वरिष्ठ वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
रामगंजमंडी में इसरो द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन आयोजन के दूसरे दिन रविवार सुबह करीब 11 बजे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले मंत्री ने पन्नालाल चोराहे पर जरूरत मन्दों को कम्बल का वितरण किया। इसके बाद मंत्री ने कृषि उपज मंडी में आयोजित प्रदर्शनी में शिकरत की।