रामगंजमण्डी: अनियंत्रित होकर अमझार नदी में गिरा ट्रैलर, चालक और परिचालक हुए घायल, उन्हें झालावाड़ किया गया रैफर
रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र में झालावाड़ से कोटा की और जाते समय रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर अमझार नदी में गिर गया। दुर्घटना में चालक और परिचालक गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। इसके बाद दोनों घायलों को मोड़क अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया गया।