रामगंजमण्डी: चेचट में चोरी के झूठे आरोप से आहत युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो जारी कर बताई हकीकत
रामगंजमंडी के चेचट में एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और आत्महत्या कर ली। युवक ने चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर अज्ञात विषाक्त का सेवन किया और मौत को गले लगा लिया। मामला रविवार शाम का है। जिसके बाद परिजन युवक को झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुचें। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुचीं।