रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में पुलिस ने 6 बदमाशों का निकाला जुलूस, 3 दिन पहले खैराबाद में युवक पर किया था जानलेवा हमला
रामगंजमंडी के खैराबाद में युवक पर जानलेवा हमला करना बदमाशों को भारी पड गया। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर बाजारों मे जुलुस निकाला। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना और सीआई मनोज सीकरवार ने बदमाशो को नंगे पैर रामगंजमंडी के बाजारों और खैराबाद कस्बे मे परेड करवाई। ताकि आमजन के बीच बदमाशों का खौफ खत्म हो सके।