टिकारी: दुलह बिगहा से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद 5 आरोपी को किया गिरफ्तार, एक पखवाड़े पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी
Tikari, Gaya | Jun 16, 2026 पूरा थाना क्षेत्र के दूल्ह बीगहा गांव से हत्या के प्रयास में नामजद एक महिला सहित 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हाई मांझी, महेंद्र दास, सत्येंद्र दास, मनोज मांझी व एक महिला से हुई है। जिसके खिलाफ FIR पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को मंगलवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।