मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी से सुभाष नगर तक दहशत, कुत्तों के झुंड और बंदरों का हमला, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा
मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांधी कॉलोनी से सुभाष नगर तक हर गली में कुत्तों के झुंड नजर आ रहे हैं, जबकि बंदरों के हमलों से लोग सहमे हुए हैं। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।