नामकुम: हरमू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मापी और सर्वेक्षण का काम शुरू
Namkum, Ranchi | Jun 3, 2026 हरमू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मापी और सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान अधिकारियों ने नदी तट और आसपास के क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को चिन्हित किया तथा सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की। रांची नगर निगम ने बताया कि मापी अभियान आगे भी जारी रहेगा।