कॉमरेड राजाराम राम जी के निधन की खबर मिलते ही उनके अमिलौना पंचायत के ग्राम काझवां में काराकाट के सांसद कामरेड राजाराम सिंह उनके गांव पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि हम एक सच्चे ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ नेता खो दिया कॉम राजाराम जी को असमय जाना पार्टी और जनता के लिए अपूर्णीय क्षति है।