अरथूना: जोलाना अरथूना क्षेत्र के नाहली निवासी देहदाता दंपत्ति का बहुमान कर परिचय पत्र भेंट किए गए
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी- परतापुर द्वारा अरथूना - जोलाना क्षेत्र के नाहली निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति अनोखीलाल स्वर्णकार और उनकी धर्म पत्नी मनोरमा स्वर्णकार को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।