भभुआ: शहर में दुर्गा पूजा देखने आई एक महिला की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Bhabua, Kaimur | Oct 11, 2024 शुक्रवार की शाम 6:00 बजे खरीगावां गांव की एक महिला भभुआ शहर में दुर्गा पूजा देखने आई थी। जहां अचानक हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा। मृत महिला खरीगावां गांव की रहने वाली प्रमोद सिंह की पत्नी लीलावती देवी बताई जाती है।