सरकार के 2 साल पूरे होने पर योजनाओं का प्रचार करने के लिए प्रचार रथ रविवार को मेड़ता सिटी पहुंचा। इस दौरान मेड़ता सिटी के गवारड़ी गांव में पोस्टर का विमोचन भी किया गया। मेड़ता विधायक लक्ष्मण कलरु, प्रभारी व भाजपा नेता नवीन मंडा, प्रधान संदीप चौधरी मौजूद रहे। विधायक ने रविवार दोपहर 2:00 बजे ये तस्वीरें साझा की है।