बैतूल नगर: देर रात भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक
बैतूल में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भड़ूस फोरलेन स्थित महाकाल ढाबे के पास रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में बाइक चला रहे सुभाष पंवार, पिता कृष्णा पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी भड़ूस, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार बंसी खड़िया, पिता शंकर खड़िया, उम्र 2