महाराजगंज: मेडई खेड़ा के पास अनियंत्रित कार कई बार पलटने के बाद खेतों में गिरी, दो लोगों को आई मामूली चोटें
20 जून शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे के आसपास की दुर्घटना बताई जा रही है। जहां फतेहपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मार्ग से खेतों की तरफ चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब कई बार पलटने के बाद खेतों में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोगों को मामूली रूप से चोटे आई हैं।जिनका निजी अस्पताल में इलाज किया गया है।