करहल: कुर्रा क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई शिफ्ट कार, एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में कराया भर्ती
कुर्रा क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल क्षेत्र के रहने वाले अंकित पुत्र श्याम सिंह अपने दोस्त हिमांशु पुत्र शौकीन और शनि पुत्र जगदीश एक्सप्रेस वे से CNG अपनी शिफ्ट कार में डलवा कर घर वापस आ रहे थे। तभी कुर्रा क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे अंकित की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सैफई भर्ती कराया है।