गुण्डरदेही: खप्परवाड़ा से डौक़ीडीह मार्ग में दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो लोगों को आई गंभीर चोट, बाइक हुई चकना चूर
ज़िले में हादसे का क्रम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं और अधिकतर हादसों का कारण ओवर स्पीड ओवर ट्रेकिंग और नशे की हालत में वाहनों को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाने से होता है शासन प्रशासन द्वारा हादसों में कमी लाने कई प्रकार की जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद भी वाहन चालक इस और कोई ध्यान नहीं देते हैं जिसका खामियाजा हमेशा बड़ी दुर्घटनाओं के रूप में देखने को मिलता है इसी के तहत खप्परवाड़ा से डौक़ीडीह मार्ग में दो वाहनों में टक्कर हो गया है, जिसमे दो लोगो को काफ़ी गंभीर चोटे आई है