श्रीराम सन्या घाट पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मेहर विकास समिति मांगठा अकलेरा के सानिध्य में अध्यक्ष श्यामनोहर मेहर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमे 29 अप्रैल को पुन्याखेड़ी का पुरा मे सर्व समाज की सहमति से निशुल्क विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सम्मेलन समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर श्याम मनोहर मेहर अकलेरा बनाया गया।