फतेहाबाद: फतेहाबाद बाह रोड पर नया पुरा के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, चाचा गंभीर, चालक कार छोड़कर भागा
Fatehabad, Agra | Dec 26, 2025 टीकतपुरा खंडेर फतेहाबाद निवासी लोकेन्द्र सिंह उम्र 14 वर्ष पुत्र पप्पू सिंह अपने परिजन मूलचंद पुत्र बादाम सिंह के साथ बाइक से अरनोटा जा रहे थे। फतेहाबाद-बाह मार्ग पर गांव नयापुरा के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मूलचंद घायल हो गए।