गभाना तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर गुरुवार को दोपहर एक बजे से बरौली विधानसभा क्षेत्र के एइआरओ के साथ एसडीएम हरिश्चंद ने बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। इसके बाद 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण रहेगा।