जगदलपुर: युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ पॉवर हाउस चौक में विद्युत विभाग के कार्यालय का घेरा
बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बिजली बिल में बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना बंद किए जाने के विरोध में पॉवर हाउस चौक स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में सरप्लस बिजली होते हुए भी , सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ दी है ।