जगदलपुर: सेवा पखवाड़े के तहत जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया
नगर पालिक निगम जगदलपुर के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत रविवार सुबह 10 बजे जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया। यह अभियान विशेष अवसर पर आयोजित किया गया, क्योंकि बस्तर हाई स्कूल इस वर्ष अपनी 100वीं वर्षगांठ (शताब्दी वर्ष) मना रहा है।