पत्थलगांव: पत्थलगांव के जशपुर रोड स्थित पालीडीह एजी हॉस्पिटल के समीप सोमवार शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के जशपुर रोड स्थित पालीडीह एजी हॉस्पिटल के समीप सोमवार की शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।